मन के अन्दर झांको
भावनायो का उमड़ता समुन्द्र
ह्रदय में समां जाये ज़रूरी तो नहीं
उन्माद करती हर नन्ही कली
खिलने को बेताब, पर क्या
खिल पायेगी यह ज़रूरी तो नहीं
खिल पायेगी यह ज़रूरी तो नहीं
बहुत कुछ घटित होता है आस पास
जिस पर निर्भर होता है कुछ होना
या न होना और अनेको घटनाये
जिन पर कोई नियंत्रण नहीं,
जिन पर कोई नियंत्रण नहीं,
हम तो केवल अपने आप को
अपने विचारो को और अपने
नजरिये को नियंत्रित कर पायें
पर अक्सर वो ही नहीं कर पाते
बस ढूँढ़ते रहते है दोष दूसरो में
या मड़ते रहते है घटनायो पर
अपनी असफलता के बहाने
आसाँ है यह करना, पर बहुत कठिन है
अपने भीतर झांक अपनी कमियों को
जानना और उनमे सुधार लाना
विनोद पासी "हंसकमल"या मड़ते रहते है घटनायो पर
अपनी असफलता के बहाने
आसाँ है यह करना, पर बहुत कठिन है
अपने भीतर झांक अपनी कमियों को
जानना और उनमे सुधार लाना
No comments:
Post a Comment