Tuesday, 16 April 2013

आप सब का आभार

प्रिय मित्रो,

            मैंने शुरू में ही लिखा है की मुझे ब्लॉग बनाना नहीं आता. यह भी मैंने किसी के कहने पर पता नहीं कैसे बना लिया, लेकिन मुझे पता ही नहीं चलता की कब कोई इस ब्लॉग के देखने आया.  हाँ मेरी ईमेल में कभी कभी कोई मेसेज ज़रूर आ जाता है की किसी साथी ने कोई कमेंट लिखा है, पर मैं उस पर जवाब नहीं दे पाता क्योंकि वो पता नहीं कहाँ से आता है और उस पर लिखा होता है Do not reply.   आज भी मुझे तुषार राज रस्तोगी और बेनाम का मेसेज मिला है.  आप लोग सुझाव भी देते है, पर मुझे उनको इस्तेमाल करना नहीं आता. अगर आप मुझे कोई उपाए बताना चाहे तो कृपया अपनी व्यक्तिगत मेल से vinodpassy@gmail. पर पोस्ट कर दे, जिससे में आपसे कुछ सीख कर अपने ब्लॉग को बेहतर कर सकूं.

No comments:

Post a Comment