आज भी तुम आँखों में हया का सुरमा लगाये
सुर्ख होटों से छलकाते जाम लिए
उर भेदती बिंदिया माथे पे सजाये
मेरे ही सिन्दूर को आँचल में समेटे
चली आ रही हो, पूजा का थाल लिए
उठकर देखता हूँ, तो दूर दूर टक
न तुम हो न तुम्हारा साया
बस एक वीरानगी है, एक ख़ामोशी है
सिर्फ एहसास है, एक एहसास
की तुम हो, यहीं कही, मेरे पास
और जिंदगी कट रही है उसी
एहसास के सहारे
विनोद पासी "हंसकमल"
No comments:
Post a Comment