Monday, 23 July 2012

आशावान बनो




सपनो में मत जियो, सपनो को जीना सीखों
सपने वो नहीं होते  जो हम निद्रा में देखते है
सपने तो वो होते  है जो हमें सोने नहीं देते

अपना लक्ष्य निर्धारित करो, और  राह चुनो
भयभीत ना हो कभी असफ्ल्तायो  से
मेहनत और शंघर्ष तो करना ही  होगा
व्यव्हार  और दृष्टिकोण भी  बदलना  होगा
अविश्वास और शंकाए मिटानी होगी
आत्म-विश्वास भी  जाग्रत करना  होगा

मत रखो मन में किसी के लिए बैर
मत करो किसी की किस्मत से रंज
मत जियो घोर निराशा  में
मत कोसो अपनी किस्मत को

आशावान बनो, सबके हित के बात करो
विश्वास करो खुद पर और उस रब पर
जिसने तुमको दिया है एक नायाब रूप
तुम चाहो तो  छू लो किसी भी शिखर को
और गिरना चाहो तो पातळ भी कम  पड़ जाए

सदा चुनो वो राह जिसमे शोर्ट-कट्स  न हो
जिसमे कोई गैर कानूनी काम न हो
जिसको कर के छुप छुप कर जीना पड़े
जिसको कर के आत्म ग्लानी हो

No comments:

Post a Comment