तुम्हारे
मंगलमय भविष्य के लिए
तुम आई हवा के झोके सी
दिल को भाई, घर आँगन में
महक सी छाई
देख कर जिसे मन पुलकित हुआ
और लहरों सा हिचकोले खाने लगा
हमने नहीं वल्कि तुमने हमको है चुना
नन्ही सी मासूम कली हो तुम
स्वर्ग से उतरी परी हो तुम
दिल में सबके बसी गई हो तुम
हमारे शहजादे ने भी क्या
हीरा-ए-कोहिनूर चुना
उसे तराशा उसे संवारा
और हमको है पेश किया
हमारी वर्षो से छुपी कामना हुई पूरी
एक सुन्दर सुशील पढ़ी लिखी बिटिया मिली
जिसे पाल कर बड़ा करने का सुख तो न मिला
पर जिसे फलते फूलते देखने का सोभाग्य मिला
हमें भी एक के बदले दो बच्चों का प्यार मिला
तुम्हारे नयनों की भाषा कुछ यूं कहती है
तुम भी उसको पाकर हो बहुत खुश
कुछ पुण्य किये है तुमने भी ज़रूर
जो अच्छा जीवन साथी मिला है मिला
जो तुम्हे समझता और चाहता है
तुम्हारे ही साथ जीना चाहता है
कभी कोई नाराजगी अगर मन में आये
तो बस याद कर लेना वो पल जिसमे
खोये थे तुम दोनों एक दूजे में
और कितने खुश थे एक दूजे के साथ
सदा जोड़ी सलामत रहे तुम्हारी
यही दुआ करते है हर पल उस रब से
पर उसकी रज़ा पूरी हो इसके लिए
तुम्हे एक दूसरे को प्यार करना
गलतियों के लिए माफ़ करना
और अपनी गलती पर माफ़ी
मांगने का नियम अपनाना होगा
हम होगें हर पल तुम्हारे साथ
कभी कोई मुश्किल घडी आन पाए
बस हमें याद करना, हमारे बच्चो,
तुम ही हो हमारे जीवन की सारी कमाई
हमारी दुआए रहेंगी हमेशा तुम्हारे साथ
रक्षा करेंगी तुम्हारी हर पल, बचाएंगी तुम्हे हर
बुरी दृष्टि से, और हर बुरे वक़्त से,
कभी अपने को हमसे जुदा न समझना
कभी अपने को हमसे जुदा न समझना
No comments:
Post a Comment