वीणा के स्थिर तारो में
कम्पन कर दूँ मन में है
संगीत सूनु, साँझ ढले
सरिता के किनारे मन में है
पतझड़ से सूखे कपोले पर
अरुणा फैला दूँ मन में है
मेघो से काले गेसूयों में
लालिमा भर दूँ, मन में है
पलके झुक जाए, जिस आह्ट से
वो आह्ट बन जायूं, मन में है
वक्ष-उभर आँचल गिर जाए
मूरत बना दूँ, मन में है
विनोद पासी "हंसकमल"
No comments:
Post a Comment