Saturday, 4 August 2012

प्यार क्या है ?

प्यार क्या है ?

प्यार वो नहीं जिसे दुनिया जानती है
प्यार १४ फरबरी को मनाने वाला दिन भी नहीं
उस प्यार में तो मिलावट होती है वासना की
प्यार वो भी नहीं जो माँ बाप और बच्चों में होता है


प्यार वो है जिससे किसी की सांसे चलती है
बीमार के पास बेठना भी प्यार है
परिंदे को दाना पानी देना भी प्यार है
किसी के चेहरे पे ख़ुशी लाना भी प्यार है


किसी के आँसूं पोछना  भी प्यार है
किसी के दामन  से धब्बे हटाना भी प्यार है
किसी राही को पानी पिलाना भी प्यार है
जंगलो और नदियों  को बचाना भी प्यार है

प्यार तो वो है, जिससे किसी के दिल से दुआ निकले
प्यार तो वो है जिससे किसी की भूख प्यास मिटे
प्यार तो वो है जिससे किसी को विश्वास हो की
खुदा और कहीं  नहीं, मेरे आस पास ही रहता है

विनोद पासी "हंसकमल"


No comments:

Post a Comment