Monday, 6 August 2012

सृजन क्या है



सृजन सिर्फ कलाकारों की धरोहर नहीं
सिर्फ गीतकार, कवि, शिल्पकार, संगीतज्ञ,
नृत्यकार, चित्रकार आदि  ही सृजन नहीं करते

लगन से किया हर कार्य  सृजन   है
माली  को  बाग़  सजाना भी सृजन है'
नदियों की साफ़ सफाई भी सृजन है
फसलो को बोना और काटना भी सृजन है


स्वादिष्ट खाना बनाना भी सृजन है
घर की साफ़ सफाई रखना भी सृजन है
बच्चों को पाल-पोस बड़ा करना भी सृजन है
अपना कर्तव्य निभाना भी सृजन है



विनोद पासी "हंसकमल'

No comments:

Post a Comment