Friday, 25 January 2013

बुरा होता है सपनो का ही मर जाना

जी कर तो सभी मरते है,
कुछ मरते मरते जीते है,
कुछ जीते जी मर जाते है,
कुछ मर कर अमर हो जाते है
पर बहुत बुरा होता है जीते जी
सपनो का ही मर जाना

यह सपने ही तो है जो
जीने की प्रेरणा देते है,
सपनो में अभिलाषा है
सपनो में ही आशा है
सपने ही जीने का संबल है,
इस दुनिया में कुछ अपना हो न हो,
सपने ही तो बस अपने ही होते है.
सपनो में तुम कभी मत जियो,
जियो उन्हें साकार करने के लिए
क्योंकि बहुत बुरा होता है जीते जी
सपनो का ही मर जाना


विनोद पासी "हंस्कमल"

No comments:

Post a Comment